मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गए

इफ़्फ़त ज़र्रींइफ़्फ़त ज़र्रीं10 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

मंज़िलें आईं तो रस्ते खो गए

आबगीने थे कि पत्थर हो गए

बे-गुनाही ज़ुल्मतों में क़ैद थी

दाग़ फिर किस के समुंदर धो गए

उम्र भर काटेंगे फ़सलें ख़ून की

ज़ख़्म दिल में बीज ऐसा बो गए

देख कर इंसान की बेचारगी

शाम से पहले परिंदे सो गए

अन-गिनत यादें मेरे हमराह थीं

हम ही 'ज़र्रीं' दरमियाँ में खो गए

इफ़्फ़त ज़र्रीं
About the poet

इफ़्फ़त ज़र्रीं

मूल नाम : Iffat Zarrin जन्म : 10 Oct 1958 | दिल्ली संबंधी : मुशीर झंझान्वी (पिता) LCCN : n89184764

View profile & all 11 Poems / Stories

More from इफ़्फ़त ज़र्रीं

  1. अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखता

    अगर वो मिल के बिछड़ने का हौसला रखतातो दरमियाँ न मुक़द्दर का फ़ैसला रखता

    12.4K reads
  2. ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहे

    ज़ेहन ओ दिल के फ़ासले थे हम जिन्हें सहते रहेएक ही घर में बहुत से अजनबी रहते रहे

    12.4K reads
  3. घबरा गए हैं वक़्त की तन्हाइयों से हम

    घबरा गए हैं वक़्त की तन्हाइयों से हमउकता चुके हैं अपनी ही परछाइयों से हम

    12.4K reads
  4. जिस्म-ओ-जाँ की बस्ती में सिलसिले नहीं मिलते

    जिस्म-ओ-जाँ की बस्ती में सिलसिले नहीं मिलतेअब किसी भी मरकज़ से दाएरे नहीं मिलते

    12.4K reads
  5. ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गया

    ख़्वाब आँखों से ज़बाँ से हर कहानी ले गयामुख़्तसर ये है वो मेरी ज़िंदगानी ले गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like