जिस्म-ओ-जाँ की बस्ती में सिलसिले नहीं मिलते

इफ़्फ़त ज़र्रींइफ़्फ़त ज़र्रीं10 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

जिस्म-ओ-जाँ की बस्ती में सिलसिले नहीं मिलते

अब किसी भी मरकज़ से दाएरे नहीं मिलते

दो-क़दम बिछड़ने से क़ाफ़िले नहीं मिलते

मंज़िलें तो मिलती हैं रास्ते नहीं मिलते

बारहा तराशा है हम ने आप का चेहरा

आप को न जाने क्यूँ आइने नहीं मिलते

वक़्त की कमी कह कर जेहल को छुपाते हैं

आज-कल किताबों में हाशिए नहीं मिलते

आज भी ज़माने में आदमी करिश्मा हैं

शो'बदे तो मिलते हैं मो'जिज़े नहीं मिलते

ज़िंदगी का हर लम्हा आरज़ू का दुश्मन है

हादसों की ख़्वाहिश में हादसे नहीं मिलते

आज क़त्ल करना भी बन गया है फ़न 'ज़र्रीं'

क़त्ल करने वालों के कुछ पते नहीं मिलते

इफ़्फ़त ज़र्रीं
About the poet

इफ़्फ़त ज़र्रीं

मूल नाम : Iffat Zarrin जन्म : 10 Oct 1958 | दिल्ली संबंधी : मुशीर झंझान्वी (पिता) LCCN : n89184764

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यविचारतुमने दिया एक विचारऔर उसे फूलों से लाद दिया— हरीशचंद्र पांडे