चराग़ हाथ में था तीर भी कमान में था

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

चराग़ हाथ में था तीर भी कमान में था

मैं फिर भी हार गई तू जो दरमियान में था

मैं आसमाँ की हदों को भी पार कर लेती

मगर वो ख़ौफ़ जो हाएल मेरी उड़ान में था

थी ज़ख़्म ज़ख़्म मगर ख़ुद को टूटने न दिया

समुंदरों से सिवा हौसला चट्टान में था

बदल भी सकता है अख़बार की ख़बर की तरह

तिरा ये वस्फ़ भला कब मिरे गुमान में था

अकेला छोड़ दिया धूप में सफ़र के लिए

उस एक शख़्स ने जो दिल के साएबान में था

यक़ीन तुझ पे भा किस तरह मैं कर लेती

तज़ाद हद से ज़ियादा तिरे बयान में था

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like