ये बात तो नहीं है कि मैं कम स्वाद था

Himayat Ali ShairHimayat Ali Shair14 Jul 1926 – 14 Jul 2019

1 min read · 12.7K reads

ये बात तो नहीं है कि मैं कम स्वाद था
टूटा हूँ इस बिना पे कि मैं कज-निहाद था

इल्ज़ाम अपनी मौत का मौसम पे क्यूँ धरूँ
मेरे बदन में मेरे लहू का फ़साद था

अब मैं भी जल के राख हूँ मेरे जहाज़ भी
कल मेरा नाम तारिक़-ए-इब्न-ए-ज़ियाद था

ईमाँ भी लाज रख न सका मेरे झूठ की
अपने ख़ुदा पे कितना मुझे ऐतमाद था

गहरे समंदरों में भी पत्थर मिले मुझे
था मैं गुहर-शनास मगर संग-ज़ाद था

तू बादबाँ दुरीदा सफ़ीने का नाख़ुदा
और क़ुल्ज़ुम-ए-सरब का मैं सिंद-बाद था

अब हूँ ज़बाँ बुरीदा तो ये सोच कर हूँ चुप
ये भी सुख़न-शिनास का अंदाज़-ए-दाद था

Himayat Ali Shair
About the poet

Himayat Ali Shair

View profile & all 21 Poems / Stories

More from Himayat Ali Shair

  1. आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखना

    आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखनाऔर फ़िर इक डूबते सूरज का मंज़र देखना

    12.7K reads
  2. अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारो

    अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारोफिर हैं बर्क़ की नज़रें सूए आश्याँ यारो

    12.8K reads
  3. बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या है

    बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या हैमिरे अलाव में अब राख के सिवा क्या है

    12.7K reads
  4. दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनो

    दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनोतूफ़ाँ की आ रही है सदा ग़ौर से सुनो

    12.8K reads
  5. हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोग

    हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोगदेखते ही देखते कितने बदल जाते हैं लोग

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like