बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या है

Himayat Ali ShairHimayat Ali Shair14 Jul 1926 – 14 Jul 2019

1 min read · 12.7K reads

बदन पे पैरहन-ए-ख़ाक के सिवा क्या है
मिरे अलाव में अब राख के सिवा क्या है

ये शहर-ए-सजदा गुज़ाराँ दयार-ए-कम-नज़राँ
यतीम ख़ाना ए इदराक के सिवा क्या है

तमाम गुम्बद ओ मीनार ओ मिम्बर ओ मेहराब
फ़कीह ए शहर की इम्लाक के सिवा क्या है

खुले सरों का मुकद्दर ब-ए-फैज-ए-जहल-ए-ख़िरद
फ़़रेब-ए-साया-ए-अफ़्लाक के सिवा क्या है

तमाम उम्र का हासिल ब-फ़ज़्ल-ए-रब्ब-ए-करीब
मता-ए-दीदा-ए-नमनाक के सिवा क्या है

ये मेरा दावा ख़ुद-बीनी-ओ-जहाँ-बीनी
मिरी जिहालत-ए-सफ़्फ़ाक के सिवा क्या है

जहान-ए-फिक्ऱ ओ अमल में ये मेरा ज़ोम-ए-वजूद
फ़क़त नुमाइश-ए-पोशाक के सिवा क्या है

 

Himayat Ali Shair
About the poet

Himayat Ali Shair

View profile & all 21 Poems / Stories

More from Himayat Ali Shair

  1. आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखना

    आँख़ की क़िस्मत है अब बहता समंदर देखनाऔर फ़िर इक डूबते सूरज का मंज़र देखना

    12.7K reads
  2. अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारो

    अब बताओ जाएगी ज़िंदगी कहाँ यारोफिर हैं बर्क़ की नज़रें सूए आश्याँ यारो

    12.8K reads
  3. दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनो

    दस्तक हवा ने दी है ज़रा ग़ौर से सुनोतूफ़ाँ की आ रही है सदा ग़ौर से सुनो

    12.8K reads
  4. हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोग

    हर कदम पर नित नए साँचें में ढल जाते हैं लोगदेखते ही देखते कितने बदल जाते हैं लोग

    12.6K reads
  5. इस दश्त पे एहसाँ न कर ऐ अब्र-ए-रवाँ और

    इस दश्त पे एहसाँ न कर ऐ अब्र-ए-रवाँ औरजब आग हो नम-ख़ुर्दा तो उठता है धुआँ और

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like