इतना पास अपने

हेमंत शेषहेमंत शेष28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

इतना पास अपने कि बस धुँध में हूँ

गिर गए सारे पराजित-पत्र

वृक्ष-साधु

और चीलें, हतप्रभ!

'हो कहाँ अब लौट आओ'—सुन रहा अपनी पुकारें

आवाज़ एक अंधा कुआँ है, जल नहीं, जिसमें बरस हैं

बस

जो गया, वह मृत्यु था

जो नया, वह बचा है—जल

सुन रहा अपनी पुकारें मैं निरंतर—

दोगे किन्हें

ये पुराने स्वप्न—

अपने बाद?

क्लांत यायावर!

हेमंत शेष
About the poet

हेमंत शेष

सुपरिचित हिंदी कवि, कला-आलोचक, शौक़िया छायाकार, संपादक और चित्रकार। जन्म : 28/12/1952 | जयपुर, राजस्थान हेमंत शेष का जन्म 25 दिसम्बर 1952 को जयपुर, राजस्थान में एक संपन्न और शिक्षित परिवार में हुआ। पिता पेशे से वकील थे और कविताएँ लिखते थे। कविता-लेखन की प्रेरण…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like