देश का प्रेम

हेमंत कुकरेतीहेमंत कुकरेती13 Mar 1965

1 min read · 12.4K reads

देश को भी दलाल चाहिए

चलाने के लिए

कुत्ते को घुमाते हुए बताते हैं

समकालीन

इसी रास्ते भारत भाग्य विधाता लौटता है

प्रेम में पुलकित होकर

हमारे सारे विरोध एक होकर भी

सही बदलाव नहीं ला सके तो

मैं कहूँगा

तुमने ठीक आदमी नहीं चुने

मेरे साथ मेरे मुँह पर नहीं कहते

कि मैं मक्कार हूँ

या बार-बार ठगा गया एक इंसान

नुक्स जो मुझमें देखते हैं

नहीं बताते कि

कमियाँ दरअसल मुझमें

आईं कहाँ से

खंभे की तरफ़ टाँग उठाए

पाँच दशक पुराना बूढ़ा

बताता है

वहाँ से!

उस दिशा में कोहराम है

छुटकर रह गया है प्रेम

जनगण का

यह कैसा ग्लोब बनाया हमने

कि कहीं नहीं बची

घर जाने की राह

हेमंत कुकरेती
About the poet

हेमंत कुकरेती

सुपरिचित कवि। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : हेमंत कुकरेती जन्म : 13/03/1965 | गढ़वाल, उत्तराखंड

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like