भारत भवन में अगस्त का प्रवेश

Hemant Deolekarहेमंत देवलेकर

2 min read · 12.6K reads

हरी घास में समाधिस्थ

बैल की पीठ का कूबड़ है—

उद्घाटन शिला

यह लाल पत्थरों की विशाल बावड़ी है

क्या भरने,

किस में डूबने

उतरते हैं उकताए मन के पाँव

घनी घास के बीच से

उग आई हैं फ़र्शियाँ

यह बारिश के लंगड़ी-पव्वा खेलने का मैदान है

सीपी में दुबके मोती-सा कछुआ

चलता है तो पीछे, दीवारों के

पोस्टर बदल जाते हैं

पोस्टर : कैलेंडर में त्यौहार वाले लाल चौखाने हैं

बारिश में भीगी दीवारें

और ज़्यादा ताज़ी, गाढ़ी

जैसे गीले बदन पर चिपटा सफ़ेद दुपट्टा

कत्थई गुलाब हो गया हो

लकड़ी पर उगी फफूँद की तरह : शिल्प

यहाँ की हर चिड़िया

स्वामी की उड़ती हुई पेंटिंग है

रंगीन पिरामिड जैसे पीसा की मीनार

पत्थरों का उत्तरी गोलार्ध

मेघालय का कोई मोहल्ला है

बहिरंग के मंच पर घुटनों तक घास

और फहराती काँस की कलगियाँ

जितनी झील ख़ुश है

यह दर्शक-दीर्घा उतनी ही उदास

काला शामियाना तना हुआ है

और ‘बादल राग’ का पोस्टर भीग रहा है।

Hemant Deolekar
About the poet

Hemant Deolekar हेमंत देवलेकर

Born - 11 July 1972 Place of Birth - Ujjain, Madhya Pradesh Some Major Works - The cotton of our age is slowly turning into iron (poem collection) miscellaneous - writing plays while performing जन्म - 11 जुलाई 1972 जन्म - स्थान उज्जैन, मध्य प्रदेश कुछ प्रमुख…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like