गुल मकई!! गुल मकई!! गुल मकई!!

Hemant Deolekarहेमंत देवलेकर

1 min read · 12.7K reads

कौन है ये गुल मकई?

डरती नहीं जो बंदूक़ों से

डटी रहती बेख़ौफ़

उनकी धमकियों के सामने

ढहा दिए सैकड़ों मदरसे जिन्होंने

उजाड़ दी स्वात घाटी

तबाह कर दी बेपनाह ख़ूबसूरती और शांति

निकाले फ़तवे

कि लड़कियों का पढ़ना हराम है

हराम है उनका साँस लेना खुली हवा में

क़दम क़दम पर बारूद की तरह बिछा

ख़ौफ़ शरीयत क़ानून का

कौन है ये गुल मकई?

जो पूरी घाटी में दौड़ती

इंक़लाबी आँधी की तरह

जो लड़कियों के लिए इल्म की

तालीम की बात करती

जो लड़कियों के हक़ के लिए लड़ती

कौन है, कौन है गुल मकई?

हर कोई हैरान है

साँप सूँघ गया हो

इस क़दर तालिबान है

Hemant Deolekar
About the poet

Hemant Deolekar हेमंत देवलेकर

Born - 11 July 1972 Place of Birth - Ujjain, Madhya Pradesh Some Major Works - The cotton of our age is slowly turning into iron (poem collection) miscellaneous - writing plays while performing जन्म - 11 जुलाई 1972 जन्म - स्थान उज्जैन, मध्य प्रदेश कुछ प्रमुख…

View profile & all 24 Poems / Stories