न होती हाल-ए-दिल कहने की गर हिम्मत तो अच्छा था

हया लखनवीहया लखनवी

1 min read · 12.4K reads

न होती हाल-ए-दिल कहने की गर हिम्मत तो अच्छा था

न सुनते काश वो शरह-ए-ग़म-ए-उल्फ़त तो अच्छा था

मिरी बेताबी-ए-दिल बढ़ गई है अल-अमाँ कितनी

निकलती गर न शौक़-ए-दीद की हसरत तो अच्छा था

वो राहत-बेज़ियाँ-ज़ारियाँ साबित हुई कितनी हुबाब-आसा

कभी होता न इत्माम-ए-शब-ए-फ़ुर्क़त तो अच्छा था

हुआ क्यूँ इल्तिफ़ात उन का बढ़ा क्यूँ हौसला मेरा

निहाँ फूलों में रहती आह गर निकहत तो अच्छा था

तमन्ना है फ़ुज़ूँ हों शोरिशें जज़्ब-ए-मोहब्बत की

दिल-ए-मुज़्तर की बढ़ती और भी वहशत तो अच्छा था

रहें ग़म की शरर-अंगेज़ियाँ या-रब क़यामत तक

'हया' ग़म से न मिलती गर कभी फ़ुर्सत तो अच्छा था

हया लखनवी
About the poet

हया लखनवी

उपनाम : ''हया''

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like