शौक़ कहता है कि चलिए कू-ए-जानाँ की तरफ़

हया लखनवीहया लखनवी

1 min read · 12.4K reads

शौक़ कहता है कि चलिए कू-ए-जानाँ की तरफ़

चाहिए वारफ़्तगी की पासदारी इन दिनों

फिर बहार आई है जी उमडा है याद-ए-दोस्त में

दिल करे ज़ारी और आँखें अश्क-बारी इन दिनों

आह ये बरसात का मौसम ये ज़ख़्मों की बहार

हो गया है ख़ून-ए-दिल आँखों से जारी इन दिनों

क्या तक़ाज़ा कीजिए उन से निगाह-ए-लुत्फ़ का

बे-नियाज़ी है वहाँ याँ सोगवारी इन दिनों

हया लखनवी
About the poet

हया लखनवी

उपनाम : ''हया''

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like