निगाह-ए-शौक़ अगर दिल की तर्जुमाँ हो जाए

हया लखनवीहया लखनवी

1 min read · 12.4K reads

निगाह-ए-शौक़ अगर दिल की तर्जुमाँ हो जाए

तो ज़र्रा ज़र्रा मोहब्बत का राज़-दाँ हो जाए

फिर इस के रंज-ओ-ग़म ओ दाग़ की हद है कोई

जो इस जहाँ में घड़ी भर को शादमाँ हो जाए

कसी से क्या गिला-ए-जौर-ए-आसमाँ कीजे

कि जिस ज़मीं पे रहें हम वो आसमाँ हो जाए

'हया' ठिकाना भी कुछ ऐसी दर्द-मंदी का

कि लब तक आए न इक हर्फ़ और फ़ुग़ाँ हो जाए

हया लखनवी
About the poet

हया लखनवी

उपनाम : ''हया''

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like