साथ में अग़्यार के मैं भी सफ़-ए-मक़्तल में हूँ

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.5K reads

साथ में अग़्यार के मैं भी सफ़-ए-मक़्तल में हूँ

सूरत-ए-तरकीब-ए-मौज़ूँ मिस्रा-ए-मोहमल में हूँ

मुझ सा रंगीं-तब्अ' है तीरा-दरूनों में ख़राब

मैं शराब-ए-अर्ग़वानी हूँ मगर बोतल में हूँ

गंदहा-ए-ना-तराशीदा हैं हम सोहबत मिरी

इन दिनों तो मैं भी ख़ुशबू की तरह संदल में हूँ

आदमी बे-हिस-ओ-मस मैं सूरत-ए-मर्दुम गियाह

शहर में हूँ मैं इलाही या किसी जंगल में हूँ

पर्दा-दार-ए-गिर्या-ए-बे-इख़्तियारी फ़क़्र है

बर्क़ है अब्र-ए-सियह में और मैं कम्मल में हूँ

हासिल-ए-नेकी हूँ नेकों को बदों को बद हूँ 'मेहर'

मेरा ही परतव अनत में है मैं ही हंज़ल में हूँ

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like