अभागा

हरे प्रकाश उपाध्यायहरे प्रकाश उपाध्याय

1 min read · 12.4K reads

उसके ईश्वर ने उसे कुछ नहीं दिया

सिवाय एक चटाई

एक ओढ़ना

और एक मोमबत्ती के

हालाँकि चटाई के बावजूद

वह थका रहता है

ओढ़ने के बावजूद

सिहरता रहता है,

काँपता रहता है

और मोमबत्ती के बावजूद

उसे कुछ दिखाई नहीं देता

वह अँधेरे में जीता है

ठीक मोमबत्ती की जड़ में

रोशनी में

धरती का वैभव फूल बनकर खिलता है

जिस पर भौरे बनकर मँडराते हैं

श्रीमान आप

उसकी चटाई पर

बनियों की दुकानें हैं

और पुजारियों के जूते

उसके ओढ़ने पर

खटमलों और कीटों का क़ब्ज़ा है

और मोमबत्ती की रोशनी

बदचलन है

जो उसके लिए सिकुड़ जाती है

बाक़ी सबके लिए फैल जाती है

हालाँकि वह ईश्वर से कोई शिकायत नहीं करता

हरदम अपने को कोसता है

हरदम अपना ही माथा ठोकता है

वह मंदिर के बाहर बैठकर सोचता है

भीतर ईश्वर

फूलों और मिठाइयों से दबा

घँटियों की ताल में अपना सुर मिलाकर रोता है।

हरे प्रकाश उपाध्याय
About the poet

हरे प्रकाश उपाध्याय

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी