कहाँ रहते हैं दुःख
क्या घर बदलते हैं दुःख
क्यों घर बदलते हैं दुख
दुःख क्या ओढ़ते-बिछाते हैं
अक्सर ये कहाँ आते-जाते हैं
क्या ट्रैफ़िक में कभी-कभी फँस जाते हैं दुःख
क्यों किसी आदमी की ज़िंदगी में घुस जाते हैं दुःख
क्या कभी आपस में
मिलते हैं सुख और दुःख
क्या नदी के दो छोर हैं सुख और दुःख
या सहोदर भाई हैं सुख और दुःख?








