स्वप्न को खोल
देख सकते हो
ऐसा कुछ नहीं है उसके अंदर
जो नहीं था
हमारे रोज़मर्रा के
निरर्थक अभ्यास में
ग्लानि से बच जाता
यदि सचमुच,
स्वप्न जकड़ गया है
अप्राप्त सिद्धि पेड़ की जड़ से
पेड़ के नीचे बेर बेचती बूढ़ी जो
वही है अनदेखे शाख पर कूकती कोयल
तुम हाँक रहे हो बेकार गप्प
इस बीच
उतर रही है सिद्धि
पलकों पर धीरे-धीरे।








