न ख़ुशी से हमें न ग़म से ग़रज़
है मगर एक उस सनम से ग़रज़
न हमें जाम से न ख़ुम से ग़रज़
यार रखते हैं अपने दम से ग़रज़
नहीं पर्वा कोई जिए कि मरे
है उन्हें रात-दिन सितम से ग़रज़
जो कि शाकिर हैं अपनी क़िस्मत पर
नहीं कुछ उन को बेश-ओ-कम से ग़रज़
हम रसूल-ए-ख़ूदा की उम्मत हैं
है हमें शाफ़ा-ए-उमम से ग़रज़
और तसद्दुक़ से उस के रखते हैं
अपने अल्लाह के हम करम से ग़रज़
'ऐश' जो उस निगह के आशिक़ हैं
उन को क्या ख़ंजर-ए-दो-दम से ग़रज़








