उट्ठे कहीं से दर्द-ए-जिगर तुम को इस से क्या
लेते नहीं हो मेरी ख़बर तुम को इस से क्या
दो ही क़दम चली थी पड़े छाले पाँव में
ग़म से है चूर ज़ौक़-ए-सफ़र तुम को इस से क्या
हालात ने हँसी मिरे होंटों से छीन ली
रोती हूँ अब मैं शाम-ओ-सहर तुम को इस से क्या
काग़ज़ का फूल छू लूँ तो वो भी महक उठे
देखो न तुम जो दस्त-ए-हुनर तुम को इस से क्या
देखो न मुझ को हँस के ज़माना ख़राब है
रुस्वाई का है मुझ को भी डर तुम को इस से क्या
मंज़िल पुकारती है चले आओ जल्द तुम
है ऊँची नीची तिरछी डगर तुम को इस से क्या
'ज़रयाब' से ये तुम ने कहा चाहता हूँ मैं
पत्थर सी हो गई है नज़र तुम को इस से क्या








