बस्ती - नज़्म

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

खुली आँखों से दुनिया का तमाशा देखते रहना

ज़बाँ से कुछ नहीं कहना

तवाफ़-ए-राएगाँ की आदतें भी अब पुरानी हैं

यक़ीं-आसार घड़ियाँ भी तसर्रुफ़ में नहीं मेरे

इन्ही आँखों के इक गोशे में सत-रंगे सुहाने ख़्वाब रक्खे हैं

कहीं आधी रिफ़ाक़त की कसक ने घर बनाया है

कहीं तकमील की ख़्वाहिश

किसी संग-ए-गिराँ के अक्स की सूरत मुझे बे-चैन रखती है

कहीं रंज-ओ-अलम के ज़र्द लम्हे कसमसा कर बैठ रहते हैं

यहाँ ख़ूँ-बार मंज़र भी कई बरसों से ठहरे हैं

ये आँखें हैं कि कोई ख़ानमाँ-बर्बाद बस्ती है

मैं अब इन की हिफ़ाज़त कर नहीं सकती

सो मैं ने अपनी आँखें आज नीलामी में रख दी हैं

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like