मुस्कुराती हुई ज़िंदगी क्या हुई - नज़्म

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

1 min read · 12.4K reads

रक़्स करती हुई

गुनगुनाती हुई

मुस्कुराती हुई

ज़िंदगी क्या हुई

जगमगाते हुए शहर को क्या हुआ

रौशनी क्या हुई

फूल जैसे बदन

रंग-ओ-बू के चमन

प्यार के साहिलों की फ़ज़ा

फूल की डालियों से

लिपटती हवा

चश्म-ए-एहसास के सामने

दूर तक आज कुछ भी नहीं

अहद-ओ-पैमाँ

के रिश्तों को किस की नज़र खा गई

दोस्ती क्या हुई

कितने गुल-रंग पैकर

मिले ख़ाक में

कितने कड़ियल जवाँ

अपने सीनों पे

ज़ख़्मों के तम्ग़े सजाए

शहादत के

दर्जे पे फ़ाएज़ हुए

हर तरफ़ है धुआँ

शोर-ए-आह-ओ-फ़ुग़ाँ

वहशत-ए-बे-अमाँ

दश्त ओ दर

हैं सवाली

बताए कोई

ज़िंदगी क्या हुई

रक़्स करती हुई

गुनगुनाती हुई

मुस्कुराती हुई ज़िंदगी क्या हुई

गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like