आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

3 min read · 12.4K reads

आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में
एक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

मेरे घर के भी दर ओ बाम कभी जागेंगे
धूप निकलेगी कभी तो मेरे भी आँगन में

कहिए आईना-ए-सद-फ़स्ल-ए-बहाराँ तुझ को
कितने फूलों की महक है तेरे पैराहन में

शब-ए-तारीक मेरा रास्ता क्या रोकेगी
मेरे आँचल में सितारे हैं सहर दामन में

किन शहीदों के लहू के ये फ़रोज़ाँ हैं चराग़
रौशनी सी जो है ज़िंदाँ के हर इक रोज़न में

अहद-ए-रफ़्ता की तमन्ना की फ़ुसूँ ज़िंदाँ है
दिल-ए-ना-काम अभी तक मेरी हर धड़कन में

हमें मंज़ूर नहीं अगली रवायात-ए-जुनूँ
आ-ख़िरद हो गई ‘गुलनार’ दीवान-पन में
गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  2. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  3. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  4. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads
  5. न साथ देगा कोई राह आश्ना मेरा - गुलनार आफ़रीन

    न साथ देगा कोई राह आश्ना मेराजुदा है सारे ज़माने से रास्ता मेरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय