गुलनार आफ़रीन के शेर

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

2 min read · 12.4K reads

सौदा है ज़मीरों का हर गाम तिजारत है

चुप हूँ तो क़यामत है बोलूँ तो बग़ावत है


सफ़र का रंग हसीं क़ुर्बतों का हामिल हो

बहार बन के कोई अब तो हम-सफ़र आए


दिल का हर ज़ख़्म तिरी याद का इक फूल बने

मेरे पैराहन-ए-जाँ से तिरी ख़ुशबू आए


किन शहीदों के लहू के ये फ़रोज़ाँ हैं चराग़

रौशनी सी जो है ज़िंदाँ के हर इक रौज़न में


'गुलनार' मस्लहत की ज़बाँ में न बात कर

वो ज़हर पी के देख जो सच्चाइयों में है


हमें भी अब दर ओ दीवार घर के याद आए

जो घर में थे तो हमें आरज़ू-ए-सहरा थी


एक आँसू याद का टपका तो दरिया बन गया

ज़िंदगी भर मुझ में एक तूफ़ान सा पलता रहा


एक परछाईं तसव्वुर की मिरे साथ रहे

मैं तुझे भूलूँ मगर याद मुझे तू आए


बग़ैर सम्त के चलना भी काम आ ही गया

फ़सील-ए-शहर के बाहर भी एक दुनिया थी


हम सर-ए-राह-ए-वफ़ा उस को सदा क्या देते

जाने वाले ने पलट कर हमें देखा भी न था


वो चराग़-ए-ज़ीस्त बन कर राह में जलता रहा

हाथ में वो हाथ ले कर उम्र भर चलता रहा


ये तिलिस्म-ए-मौसम-ए-गुल नहीं कि ये मोजज़ा है बहार का

वो कली जो शाख़ से गिर गई वो सबा की गोद में पल गई


क्या बात है क्यूँ शहर में अब जी नहीं लगता

हालाँकि यहाँ अपने पराए भी वही हैं


तंज़ का ज़हर भरा होता है अब बातों में

लुत्फ़ क्या आएगा लोगों से मुलाक़ातों में


कैसे रिश्ते कैसे नाते झूटे सारे बंधन हैं

चाहत जाने क़ैद है कब से नफ़रत के तह-ख़ानों में


कहिए आईना-ए-सद-फ़स्ल-ए-बहाराँ तुझ को

कितने फूलों की महक है तिरे पैराहन में


शायद अभी कमी सी मसीहाइयों में है

जो दर्द है वो रूह की गहराइयों में है


जीने का मज़ा गर्दिश-ए-अय्याम न आया

क्या बात है हम पर कोई इल्ज़ाम न आया


ये और बात है तुम्हें पा कर गँवा दिया

लेकिन तुम्हारा ग़म ग़म-ए-दौराँ बना दिया


अश्कों के गुहर भी तो नहीं पास मिरे अब

मैं सोच रही हूँ ग़म-ए-दौराँ तुझे क्या दूँ

गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like