औरत - नज़्म

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

1 min read · 12.4K reads

समुंदर

प्यास कैसे बुझाए

कि वो तिश्नगी का दूसरा

लफ़्ज़ ठहरा

इसी लिए समुंदर ने

किसी की प्यास अब तक

बुझाने का दावा नहीं किया है

मगर वो ज़ात में अपनी बड़ा है

बहुत पुर-आब है

पर ये सच है

हक़ीक़त में

वो बे-मा'नी बहुत है

ब-ज़ाहिर बे-कराँ मौजों को

अपनी गोद में ले कर

रवाँ है बे-क़रारी से

मगर कहता नहीं है दर्द अपना

सदा इन शोख़ मौजों का हमदम

है इन का हम-क़दम

इन का निगहबाँ

वो ख़ुद डरा सहमा हुआ है

समुंदर का जनम शायद नहीं है

कि वो सैराब कर दे तिश्नगाँ को

है इस के मिस्ल औरत की फ़ितरत

समुंदर और औरत की कहानी

है इक जैसी ज़माने में अज़ल से

हज़ारों ग़म को पी लेती है औरत

मगर शिकवा नहीं करती

इसी लिए तो समुंदर और औरत

नज़र आते हैं बिल्कुल एक जैसे

सितम सहती है वो ज़रयाब अक्सर

मगर कहती नहीं कुछ भी ज़बाँ से

है यही औरत की ख़सलत

यही है इस की अज़्मत

गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like