मेरे लब तक जो न आई वो दुआ कैसी थी - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

3 min read · 12.4K reads

मेरे लब तक जो न आई वो दुआ कैसी थी
जाने इस राह में मर्ज़ी-ए-ख़ुदा कैसी थी

जिस को हँगामा-ए-हस्ती ने उभरने न दिया
जिस को हम सुन नहीं पाए वो सदा कैसी थी

मेरा आईना-ए-एहसास शिकस्ता था अगर
सूरत-ए-हाल मिरी तू ही बता कैसी थी

अब जो आज़ाद हुए हैं तो ख़याल आया है
कि हमें कै़द भली थी तो सज़ा कैसी थी

लहलहाता था मिरे दिल का इलाक़ा ‘राही’
जाने इस वक़्त यहाँ आब ओ हवा कैसी थी
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी सेकितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

    12.4K reads
  3. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  4. जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरहतो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

    12.4K reads
  5. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like