बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

2 min read · 12.4K reads

बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से
कितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

ख़ाक ही ख़ाक नज़र आई मुझे चारों तरफ़
जल गए चाँद सितारे मिरी ताबानी से

बे-तहाशा जिए हम लोग हमें होश नहीं
वक़्त आराम से गुज़रा कि परेशानी से

अब मिरे गिर्द ठहरती नहीं दीवार कोई
बंदिशें हार गईं बे-सर-ओ-सामानी से

आएगा ऐसा भी इक मोड़ सफ़र में ‘राही’
गर्द भी मेरी न पाओगे तुम आसानी से
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  3. जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरहतो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

    12.4K reads
  4. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads
  5. मौजूदगी का उस की असर होने लगा है - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    मौजूदगी का उस की असर होने लगा हैसब उस के सिवा महव-ए-नज़र होने लगा है

    12.3K reads