जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

3 min read · 12.4K reads

जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह
तो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

मैं बार बार गिराया गया बुलंदी से
मुझे तो हो गया हासिल सबात अच्छी तरह

किताब सा मिरा चेहरा तिरी निगाह में है
बयान कर मिरी ज़ात ओ सिफ़ात अच्छी तरह

तू अपने सीने से मुझ को यूँ ही लगाए रख
समझ लूँ ता-कि तिरे दिल की आत अच्छी तरह

तुझे बनाया गया है जो अशरफ़ुल-मख़्लूक़
समो के ज़ात में रख काइनात अच्छी तरह

किसी ने ज़हर मिला कर ने दे दिया हो तुझे
मैं चख तो लूँ तिरे क़ंद ओ नबात अच्छी तरह
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी सेकितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

    12.4K reads
  3. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  4. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads
  5. मौजूदगी का उस की असर होने लगा है - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    मौजूदगी का उस की असर होने लगा हैसब उस के सिवा महव-ए-नज़र होने लगा है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like