सदा फ़िक्र-ए-रोज़ी है जा ज़िंदगी है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

सदा फ़िक्र-ए-रोज़ी है जा ज़िंदगी है
जो जीना यही है तो क्या ज़िदगी है

छुपा मुँह न अपना के मर जाएँगे हम
परी-रू तेरा देखना ज़िंदगी है

मुझे ख़िज्ऱ से दो न जीने में निस्बत
के उस की ब-आब-ए-बक़ा ज़िंदगी है

तेरी बे-वफ़ाई का शिकवा करें क्या
ख़ुद अपनी ही याँ बेवफा ज़िंदगी है

अजल के सिवा उस की दारू नहीं कुछ
अजब दर्द दूर-अज़-दवा ज़िंदगी है

तू गुलशन में रह गुल ये कहता था उस से
तेरे दम से मेरी सबा ज़िंदगी है

जिन्हों ने किया है दिल आईना अपना
उन्हीं लोगों की बा-सफ़ा ज़िंदगी है

कहाँ की हवा तक रहा है तू नादाँ
के पल मारते याँ हवा ज़िंदगी है

न हम मुफ़्त मरते हैं कू-ए-बुताँ में
के मरने से याँ मुद्दआ ज़िंदगी है

तो ऐ ‘मुराहफ़ी’ गर है आशिक फ़ना हो
के आशिक़ को बाद-अज़्ा-फ़ना ज़िंदगी है
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads