शब-ए-हिज्राँ में था और तन्हाई का आलम था - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

शब-ए-हिज्राँ में था और तन्हाई का आलम था
ग़रज उस शब अजब ही बे-सर-ओ-पाई का आलम था

गिरेबाँ गुँच-ए-गुल ने किया गुलशन में सौ टुकड़े
के हर फुंदुक़ पर उस के तुर्फ़ा रानाई का आलम था

निहाल-ए-ख़ुश्क हूँ मैं अब तो यारो क्या हुआ यानी
कभी इस बेद-ए-मजनूँ पर भी शैदाई का आलम था

लिखे गर जा ओ बे-जा शेर मैं ने डर नहीं उस का
के मैं याँ था सफ़र में मुझ पे बे-जाई का आलम था

हिना भी तो लगा देखी पे वो आलम कहाँ है अब
हमारे ख़ूँ से जो हाथों पे जे़बाई का आलम था

चला जब शहर से मजनूँ तरफ सहरा की यूँ बोला
नसीब अपने तो इस आलम में रूसवाई का आलम था

ये आलम हम ने देखा ‘मुसहफ़ी’ हाँ अपनी आँखों से
के बंदा जी से उस माशूक़ हरजाई का आलम था
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads