जब तक के तेरी गालियाँ खाने के नहीं हम - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

जब तक के तेरी गालियाँ खाने के नहीं हम
उठ कर तेरे दरवाज़े से जाने के नहीं हम

जितना के ये दुनिया में हमें ख़्वार रखे है
इतने तो गुनह-गार ज़माने के नहीं हम

हो जावेंगे पामाल गुज़र जावेंगे जी से
पर सर तेरे क़दमों से उठाने के नहीं हम

आने दो उसे जिस के लिए चाक किया है
नासेह से गिरबाँ को सिलाने के नहीं हम

जब तक कि न छिड़केगा गुलाब आप वो आ कर
इस ग़श से कभी होश में आने के नहीं हम

जावेंगे सबा बाग़ में गुल-गश्त-ए-चमन को
पर तेरी तरह ख़ाक उड़ाने के नहीं हम

ऐ ‘मुसहफ़ी’ ख़ुश होने का नहीं हम से वो जब तक
सर काट के नज़र उस का भिजाने के नहीं हम
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads