जो पिन्हाँ था वही हर सू अयाँ है

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

जो पिन्हाँ था वही हर सू अयाँ है

ये कहिए लन तरानी अब कहाँ है

जो पहुँचे हाथ ज़ंजीरों को तोड़ें

गरचे पाँव अपना दरमियाँ है

चमक लाल-ए-ब-दख़्शाँ की मिटा दे

तिरे होंटों पे ऐसा रंग पाँ है

तुझे कहता हूँ सुन ओ वहशत-ए-दिल

वहाँ ले चल जहाँ वो दिल-सिताँ है

वो हों नाज़ुक-मिज़ाज ऐ हम-सफ़ीरो

रग-ए-गुल मुझ को ख़ार-ए-आशियाँ है

मुआ जाता हूँ मैं तर्ज़-ए-निगह से

तिरे लब की मसीहाई कहाँ है

बुला कर उस से दो बातें तो सुन ले

ये कहते हैं कि 'गोया' ख़ुश-बयाँ है

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

    12.4K reads
  4. उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

    उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी कीदिल से भी कहें न अपनी जी की

    12.4K reads
  5. ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

    ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू हैनज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like