तस्वीरों से झाँकते पुराने मित्र - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

श्वेत श्याम तस्वीरों में
अभी मौजूद है पुराने मित्र
गले में बाँहें डाले या
कंधे पर कुहनी टिकाए

तस्वीरें देख कर नहीं लगता
बरसों से नहीं मिले होगें
ये मासूम से दिखने वाले
दुबले पतले छोकरे

तस्वीरों से बाहर
मिलना नहीं होता पुराने मित्रों से
कुछ एक को तो देखे हुए भी
पन्द्रह-बीस साल गुजर गए
एक शहर में रहते हुए भी

कभी-कभार कहीं से
ख़बर मिलती किसी की
आकाश की मुत्यु को दो साल हो गए
विमल बहुत शराब पीने लगा है
श्याम बाबू दुबई में है इन दिनों

अचकचा गया एक दिन
अजमेरी गेट पर अंडे खरीदते हुए
एक मोटे आदमी को देख कर
प्रमोद हँस रहा था मुझे पहचान कर
महानगर होते शहर में

ऐसा कभी ही होता है
कोई आपको पहचान रहा हो

ये सोच कर उदास हो जाता है मन
जिन मित्रों के साथ जमती थी महफ़िल
मिलते थे हर रोज़
घंटों खड़े रहते थे चौराहे पर
वे बचपन के मित्र जीवन से निकल कर
तस्वीरों में रह गए है
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like