कभी जब रंग भरता हूँ तो भरने क्यूँ नहीं देते - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

कभी जब रंग भरता हूँ तो भरने क्यूँ नहीं देते
मुकम्मल तुम कोई तस्वीर करने क्यूँ नहीं देते

ये जुगनू चाँद को बाहों में भरने क्यूँ नहीं
देते उजाला ज़िंदगी कुछ बिखरने क्यूँ नहीं देते

जला कर दिल को,रौशन रात करने क्यूँ नहीं देते
अँधेरों से हमें आख़िर उबरने क्यूँ नहीं देते

नई बुनियाद क्यूँ रखने नहीं देते मुहब्बत की
हमें जीने नहीं देते तो मरने क्यूँ नहीं देते

हमारी आँख के आँसू तुम्हारे आँख में क्यूँ हैं
गुज़रनी है जो इस दिल पर गुज़रने क्यूँ नहीं देते

सफ़र आलूद ये लम्हे हमेशा दौड़ते क्यूँ हैं
नज़र में कोई भी मंज़र ठहरने क्यूँ नहीं देते


मुझे महसूस होती है नज़र में ख़ुद असीरी-सी

बिखरना चाहता हूँ मैं बिखरने क्यूँ नहीं देते


क़रीब आते ही मेरे तुम नज़र क्यूँ फेर लेते हो

मुझे गहरे समंदर में उतरने क्यूँ नहीं देते



गोविन्द गुलशन
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like