आँखें जब ख़ामोशी गाने लगती हैं - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

आँखें जब ख़ामोशी गाने लगती हैं
दरपन से आवाज़ें आने लगती हैं

दिल में क़ैद तमन्नाओं को मत करना
दीवारों से सर टकराने लगती हैं

साहिल पर मिलता है सुकूँ दिल को लेकिन
लहरें हैं, एहसान जताने लगती हैं

मैंने ख़्वाबों की बस्ती को छोड़ दिया
आँखें ही तो हैं अलसाने लगती हैं

ऎसा ही होता है चाँदनी रातों में
यादें आकर दिल बहलाने लगती हैं

टूटे और पुराने घर में कौन रहे
खंडहर में रातें गहराने लगती हैं

कितना मुश्किल होता है राहें तकना
अर्ज़ ये है आँखें पथराने लगती हैं

आँखें भी पाग़ल हो जाती हैं शायद
कैसे-कैसे ख़्वाब सजाने लगती हैं
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like