मोर्चे का गीत

Gorakh PandeyGorakh Pandey1 Jan 1945 – 29 Jan 1989

1 min read · 12.6K reads

मोर्चे का गीत
रोशनी और फ़ौलाद का मोर्चा
हम बनाएँगे जनवाद का मोर्चा
जिनकी बस्ती लुटी जिनकी ख़ुशियाँ लुटीं
उनकी ताक़त की ईजाद का मोर्चा
हम किसानों व मज़दूरों का मोर्चा
उगते सूरज का और चाँद का मोर्चा
कर्म से ज्ञान का, ज्ञान से मुक्ति का
मुक्ति से सबके संवाद का मोर्चा
सब लुटेरों, सभी ज़ालिमों के ख़िलाफ़
युद्ध के शंख के नाद का मोर्चा
एक दुनिया नई जो है गढ़ने चले
ऐसे सपनों की बुनियाद का मोर्चा
हम बनाएँगे जनवाद का मोर्चा
रोशनी और फ़ौलाद का मोर्चा

Gorakh Pandey
About the poet

Gorakh Pandey

गोरख पांडेय(1945 - 29 जनवरी 1989 ) हिंदी के प्रसिद्ध के कवी थे . प्रमुख कृतियाँ : कविता संग्रह: भोजपुरी के नौ गीत, जागते रहो सोने वलो, स्वर्ग से बिदाई, समय का पहिया, लोहा गरम हो गया है। वैचारिक गद्य : धर्म की मार्क्सवादी व्याख्या

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य