पानी पानी पानी - गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुलगोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल18 Sept 1955

4 min read · 12.4K reads

पानी पानी पानी,
अमृतधारा सा पानी
बि‍न पानी सब सूना सूना
हर सुख का रस पानी

पावस देख पपीहा बोल
दादुर भी टर्राये
मेह आओ ये मोर बुलाये
बादर घि‍र-घि‍र आये
मेघ बजे नाचे बि‍जुरी
और गाये कोयल रानी।

रुत बरखा की प्रीत सुहानी
भेजा पवन झकोरा
द्रुमदल झूमे फैली सुरभि‍
मेघ बजे घनघोरा
गगन समन्‍दर ले आया
धरती को देने पानी।

बाँध भरे नदि‍या भी छलकीं
खेत उगाये सोना
बाग बगीचे,हरे भरे
धरती पर हरा बि‍छौना
मन हुलसे पुलकि‍त तन झंकृत
खुशी मि‍ली अनजानी।

उपवन कानन ताल तलैया
थे सूखे दि‍ल धड़कें
जाता सावन ज्‍योंही लौटा
सबकी भीगी पलकें
क्‍या बच्‍चे क्‍या बूढे नाचे
सब पर चढ़ी जवानी।

पानी पानी पानी।
गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल
About the poet

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

फिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनीबेनियाज़ो की बातहमें बेनियाज़ो ने मारा ओ यारहमने लाख बार आँसू वारे, ओ यार— हरिंदर सिंह महबूबआलापवांछित का अभाव सारांश होता है स्मृतियों की किताब कातमाम स्मृतियाँ 'विदा' के एक अकेले शब्द की वसीयत होती हैं— लवली गोस्वामी