करम कर तू ख़ुदा को - गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुलगोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल18 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

करम कर तू ख़ुदा को रहमान लगता है।
कोई ना ति‍रा मि‍रा जो मि‍हरबान लगता है।
यही पैग़ाम गीता में हदीस में है पाया,
ग़ुमराह कि‍या हुआ वो इनसान लगता है।
आदमी आदमी की फ़ि‍तरत में क्‍यूँ है फ़र्क़,
सबब इसका सोहबत औ खानपान लगता है।
ति‍री नज़र में क्‍यूँ है अपने पराये का शक़,
इक भी नहीं शख्‍़स जो अनजान लगता है।
उसने सबको एक ही तो दि‍या था चेहरा,
चेहरे पे चेहरा डाले क्‍यों शैतान लगता है।
कौनसी ग़लती हुई इसे क्‍या नहीं दि‍या,
ख़ुदा इसीलि‍ए हैराँ औ परीशाँ लगता है।
उसकी दी नैमत है अहले ज़ि‍न्‍दगी आकुल
जाने क्‍यूँ कुछ लोगों को इहसान लगता है।
गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल
About the poet

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like