गणेशाष्‍टक - गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुलगोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल18 Sept 1955

5 min read · 12.4K reads

धरा सदृश माता है, माँ की परि‍क्रमा कर आये।
एकदन्‍त, गणनायक, गणपि‍त प्रथम पूज्‍य कहलाये।।1।।

लाभ-क्षेम, दो पुत्र, ऋद्धि‍-सि‍द्धि‍ के स्‍वामि‍ गजानन।
अभय और वर मुद्रा से करते कल्‍याण गजानन।।2।।

मानव-देव-असुर सब पूजें, त्रि‍देवों ने गुण गाये।
धर त्रि‍पुण्‍ड मस्‍तक पर शशि‍धर भालचन्‍द्र कहलाये।।3।।

असुर-नाग-नर-देव स्‍थापक,चतुर्वेद के ज्ञाता।
जन्‍म चतुर्थी, धर्म, अर्थ और काम मोक्ष के दाता।।4।।

पंचदेव और पंच महाभूतों में प्रमुख कहाये।
बि‍ना रुके लि‍ख महाभारत, महाआशुलि‍पि‍क कहलाये।।5।।

अंकुश-पाश-गदा-खड्ग-लड्डू-चक्र षड्भुजा धारे।
मोदक प्रि‍य, मूषक वाहन प्रि‍य, शैलसुता के प्‍यारे।।6।।

सप्‍ताक्षर गणपतये नम: सप्‍तचक्र मूलाधारी।
वि‍द्या वारि‍धि‍, वाचस्‍पति‍, महामहोपाध्‍याय अनुसारी।।7।।

छंद शास्‍त्र के अष्‍टगणाधि‍ष्‍ठाता अष्‍टवि‍नायक।
आकुल जय गणेश, जय गणपति‍ सबके कष्‍ट नि‍वारक ।।8।।
गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल
About the poet

गोपाल कृष्‍ण भट्ट आकुल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like