एक आम वाक़िआ' - नज़्म

गीताञ्जलि रायगीताञ्जलि राय9 Jun 1990

1 min read · 12.4K reads

मुझे ना समझने वाले कुछ ना समझने वाले

अक्सर मिलते हैं और आगे भी मिलते रहेंगे

देखो तुम्हारे होने ना होने से कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं आया

इन की बे-रुख़ी अक्सर तुम्हारी शक्ल ले लेती है

और मुझे तुम्हारी कमी का ज़रा भी एहसास नहीं होता

काश तुम्हें भी कुछ ऐसे पागल लोग मिलें

जो तुम्हें समझने की ज़िद में और पागल हुए जा रहे हों

और तुम

एक आम वाक़िआ' समझ के भूल जाओ मुझे

गीताञ्जलि राय
About the poet

गीताञ्जलि राय

मूल नाम : Geetanjali Rai जन्म : 09 Jun 1990 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

वो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानामेरे बच्चेमेरे बेटेये आशीर्वाद देने वाले हाथ— बिपनप्रीतइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी