नफ़रत

गीताञ्जलि रायगीताञ्जलि राय9 Jun 1990

1 min read · 12.4K reads

जो लोग तुम से नफ़रत करते होंगे

अब कुछ तो करते ही होंगे

आख़िर किस बात पे नफ़रत करते होंगे

बहुत ढूँढी है मैं ने भी वो एक बात या वो सारी बातें

जो मेरे दिल में भी नफ़रत पैदा कर दें

ज़ियादा नहीं बस इतनी कि मैं सुकून से जी सकूँ

दो एक नुकीले ऐब

जिन से खुरच दूँ तुम्हारी तस्वीर उन आँखों से और चैन से सो जाऊँ

गीताञ्जलि राय
About the poet

गीताञ्जलि राय

मूल नाम : Geetanjali Rai जन्म : 09 Jun 1990 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like