मौत

गीताञ्जलि रायगीताञ्जलि राय9 Jun 1990

1 min read · 12.4K reads

क्या हर मौत के लिए ज़रूरी होती हैं

रुकी हुई साँसें पथराई आँखें चार कंधे

और घर से शमशान तक की आख़िरी दुनिया-दारी

कभी कभी मौत की निशानी होतीं है

उम्र से ज़्यादा समझदारी वाली बातें

हमेशा हँसने वाले चेहरे

और कभी ना लड़ने वाली मोहब्बतें

गीताञ्जलि राय
About the poet

गीताञ्जलि राय

मूल नाम : Geetanjali Rai जन्म : 09 Jun 1990 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like