आलाप में गिरह (कविता) - गीत चतुर्वेदी

गीत चतुर्वेदीगीत चतुर्वेदी27 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

जाने कितनी बार टूटी लय
जाने कितनी बार जोड़े सुर
हर आलाप में गिरह पड़ी है

कभी दौड़ पड़े तो थकान नहीं
और कभी बैठे-बैठे ही ढह गए
मुक़ाबले में इस तरह उतरे कि अगले को दया आ गई
और उसने ख़ुद को ख़ारिज कर लिया
थोड़ी-सी हँसी चुराई
सबने कहा छोड़ो भी

और हमने छोड़ दिया
गीत चतुर्वेदी
About the poet

गीत चतुर्वेदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like