हम बच्चे - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

सबके घर में दीप जलाएँगे, हम बच्चे,
हर आँगन ख़ुशियाँ बरसाएँगे, हम बच्चे ।।

सभी एक हैं हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई,
सबको जा-जाकर समझाएँगे, हम बच्चे ।

मेहनत और सच्चाई से ही देश बढ़ेगा,
देशभक्ति के गीत सुनाएँगे, हम बच्चे ।

सब के घर में दीप जलाएँगे, हम बच्चे ।
हर आँगन ख़ुशियाँ बरसाएँगे, हम बच्चे ।।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like