मीठा रगड़म - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

अगड़म-बगड़म,
छोड़ो तिकड़म ।

भूलो ऊधम,
पढ़ लो तगड़म ।

फ़ेल हुए तो,
मिलता झपड़म ।

पास हुए तो,
मीठा रगड़म ।

अगड़म-बगड़म,
छोड़ो तिकड़म ।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories