तुमने अबोले नयनों से जो बोला
उस कहे को हमने –
आज़ रात चांद को तक तक के तोला.
देर तलक
दूर तलक सोचता रहा
शायद तुमने ये कहा ?
न तुमने वो कहा ?
जो भी
मन कहता है – तुमने कहा था !
“मुझे, तुमसे प्यार है !”
सच यही तो कहा था है न ?
अबोले नयनों से !!

तुम मेरे साथएक दो क़दम चलने का
एक अकेलाकँवल ताल में
तुमसे अक्सरबातौं-बातौं में
हां !! मुझे याद हैंवो दिन
हां बरसों बादतुमसे मिलकर