मज़दूरों का गीत - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

गयाप्रसाद शुक्ल सनेहीगयाप्रसाद शुक्ल सनेही21 Sept 1883 – 20 Sept 1972

9 min read · 12.4K reads

जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।
कला कौशल खेती व्यापार,
हवाई यान, रेल या तार ।
सभी के एकमात्र आधार,
हमारे बिना नहीं उद्धार ।।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

रत्नगर्भा से लेकर रत्न,
विश्व को हमने बीहड़ वन सयत्न ।
काटकर बीहड़ वन अभिराम,
लगाए रम्य रम्य आराम ।
झोंपड़ी हो या कोई महल,
हमारे बिना न बनना सहल ।।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

किसा का लिया नहीं आभार,
बाहुबल रहा सदा आधार ।
पूर्ण हम संसृति के अवतार,
हमारे हाथों बेड़ा पार ।।
उठाया है हमने भू-भार,
हुआ हमसे सुखमय संसार ।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

हाय ! उसका यह प्रत्युपकार,
तुच्छ हमको समझे संसार ।
बन गए कितने ठेकेदार,
भोगने को सम्पत्ति अपार ।।
हमारा दारून हा-हाकार,
उन्हें हैं वीणा की झनकार ।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

भाग्य का हमें भरोसा दिया,
विभव सब अपने वश में किया ।
जहाँ तक बना रक्त पर लिया,
वज्र की छाती, पत्थर हिया ।
किसी ने ज़ख़्मेदिल कब सिया,
जिया दिल अपना पर क्या जिया ।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

दिया था जिनको अपना रक्त,
प्राण के प्यासे वे बन गए ।
नम्रता पर थे हम आसक्त,
और भी हमसे वे तन गए ।।
हाय रे स्वार्थ न तेरा अन्त,
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

बहुत सह डाले हैं सन्ताप,
गर्दनें काटीं अपने-आप ।
न जाने था किसका अभिशाप,
न जाने किन कृत्यों का पाप ।।
हो रही थीं आँखें जो बन्द,
पद-दलित होने को सानन्द ।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।

रचेंगे हम अब नव संसार,
न होने देंगे अत्याचार ।
प्रकृति ही का लेकर आधार,
चलाएँगे सारे व्यवहार ।।
सिद्ध कर देंगे बारम्बार,
और देखेगा विश्व अपार ।
जगत के केवल हम कर्त्तार,
हमीं पर अवलम्बित संसार ।।
गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
About the poet

गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

View profile & all 25 Poems / Stories

More from गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

  1. असहयोग कर दो - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    असहयोग कर दो।असहयोग कर दो॥

    12.4K reads
  2. किसान - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    मानापमान का नहीं ध्यान, बकते हैं उनको बदज़ुबान,कारिन्दे कलि के कूचवान, दौड़ाते, देते दुख महान,

    12.3K reads
  3. कोयल - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    काली कुरूप कोयल क्या राग गा रही है,पंचम के स्वर सुहावन सबको सुना रही है।

    12.4K reads
  4. ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर,घरिया-सा घर वस्त्र भूषण अंगारा-से ।

    12.4K reads
  5. घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक,सरस जगत सर सागर भरे- भरे ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like