जब से मुझको तूने छुआ है - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

जब से मुझको तू ने छुआ है
रातें पूनम दिन गिरुआ है

इक बीज पड़ा है इश्क का तो
नस-नस में पनपा महुआ है

तू जो गया तो अहसासों का
मन अब इक खाली बटुआ है

टूटा है तो दर्द भी होगा
दिल तो शीशम ना सखुआ है

तेरे चेहरे की रंगत से
मेरा हर मौसम फगुआ है

फेरो ना यूं नजरें मुझसे
बहने लगेगी फिर पछुआ है

हँस के तू ने देख लिया तो
जग ये सारा हँसता हुआ है

{मासिक वर्तमान साहित्य, अगस्त 2009}
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like