जब छेड़ा मुजरिम का क़िस्सा - गौतम राजरिशी

गौतम राजऋषिगौतम राजऋषि10 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

जब छेड़ा मुजरिम का क़िस्सा
उट्ठा फिर हाकिम का क़िस्सा

लड़ती शब भर आँधी से जो
लिख उस लौ मद्‍धिम का क़िस्सा

सुन लो सुन लो पूरब वालों
सूरज से पश्‍चिम का क़िस्सा

छोड़ो तो पिंजरे का पंछी
गायेगा ज़ालिम का क़िस्सा

जलती बस्ती की गलियों से
सुन हिंदू-मुस्लिम का क़िस्सा

बूढ़े मालिक का शव बोले
दुनिया से ख़ादिम का क़िस्सा

कहती हैं बारिश की बूंदें
सुन लो तुम रिमझिम का क़िस्सा



(युगीन काव्या, जुलाई-सितम्बर 2009)
गौतम राजऋषि
About the poet

गौतम राजऋषि

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ