आँधी में भी चराग़ मगन है सबा के साथ

ग़ौसिया ख़ान सबीनग़ौसिया ख़ान सबीन

1 min read · 12.4K reads

आँधी में भी चराग़ मगन है सबा के साथ

लगता हे साज़-बाज़ हुई है हवा के साथ

लब पर ख़ुदा का नाम हो दिल में वतन का दर्द

निकले बदन से रूह मिरी इस अदा के साथ

उन को बहुत ग़ुरूर था अपनी जफ़ाओं पर

हम भी वहीं अड़े रहे अपनी वफ़ा के साथ

नज़रें झुका के सामने मेरे खड़ा है वो

शर्मिंदगी की अपने बदन पर क़बा के साथ

हर शख़्स रश्क करता है फिर ऐसी ज़ात पर

मर कर भी जिस के रब्त हो क़ाएम ख़ुदा के साथ

आग़ाज़ भी उसी की ज़ियारत के साथ हो

हो भी सफ़र तमाम तो माँ की दुआ के साथ

एहसान था या हुक्म की तामील थी 'सबीन'

हम बी क़दम क़दम चले उस की रज़ा के साथ

ग़ौसिया ख़ान सबीन
About the poet

ग़ौसिया ख़ान सबीन

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ग़ौसिया ख़ान सबीन

  1. अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरी

    अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरीनिगाहें ढूँढती हैं आप की बस ख़ामियाँ मेरी

    12.4K reads
  2. आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थे

    आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थेथे तेरे गुनहगार मगर पाक बहुत थे

    12.4K reads
  3. मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहे

    मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहेज़िंदगी में आप को क्यूँ रहनुमा कहते रहे

    12.5K reads
  4. चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वाला

    चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वालासारे घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला

    12.4K reads
  5. इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून में

    इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून मेंएहसास हो रहा है दिसम्बर का जून में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like