मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहे

ग़ौसिया ख़ान सबीनग़ौसिया ख़ान सबीन

1 min read · 12.5K reads

मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहे

ज़िंदगी में आप को क्यूँ रहनुमा कहते रहे

बे-वफ़ा होने का फ़तवा दे दिया उन ने हमें

उम्र-भर जिन के सितम को हम वफ़ा कहते रहे

कर दिया मिस्मार उन ने एक पल में क़स्र-ए-दिल

जिन के ख़स्ता घर को भी हम ख़ुश-नुमा कहते रहे

हर घड़ी हर वक़्त हर पल हर जगह बे-ख़ौफ़ हम

वो हमारे थे हमारे हैं सदा कहते रहे

धीरे धीरे चल दिए उस राह पर हम भी 'सबीन'

रात-दिन सब जिस को ग़म की कर्बला कहते रहे

ग़ौसिया ख़ान सबीन
About the poet

ग़ौसिया ख़ान सबीन

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like