चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वाला

ग़ौसिया ख़ान सबीनग़ौसिया ख़ान सबीन

1 min read · 12.4K reads

चल दिया नाज़ ज़माने के उठाने वाला

सारे घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला

आँख पुर-नम है यही सोच के अहल-ए-दिल की

लौट कर अब नहीं आएगा हँसाने वाला

बात तो करते हैं सब लोग वफ़ा की लेकिन

किस ने देखा है कहाँ पर है निभाने वाला

अब परेशान सा फिरता है ज़माने भर में

ज़ख़्म-ए-दिल पर मिरे तेज़ाब लगाने वाला

शुक्र-ए-रब है मिरी फूलों पे गुज़ारी उस ने

आग पे सोया है बारूद बिछाने वाला

हम ने देखा है शब-ओ-रोज़ ज़माने में 'सबीन'

सुर्ख़-रू होता है सज्दों को सजाने वाला

ग़ौसिया ख़ान सबीन
About the poet

ग़ौसिया ख़ान सबीन

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ग़ौसिया ख़ान सबीन

  1. अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरी

    अभी देखी कहाँ हैं आप ने सब ख़ूबियाँ मेरीनिगाहें ढूँढती हैं आप की बस ख़ामियाँ मेरी

    12.4K reads
  2. आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थे

    आँखों में हया रख के भी बेबाक बहुत थेथे तेरे गुनहगार मगर पाक बहुत थे

    12.4K reads
  3. मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहे

    मुख़्तसर सी बात को भी मसअला कहते रहेज़िंदगी में आप को क्यूँ रहनुमा कहते रहे

    12.5K reads
  4. इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून में

    इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून मेंएहसास हो रहा है दिसम्बर का जून में

    12.4K reads
  5. आँधी में भी चराग़ मगन है सबा के साथ

    आँधी में भी चराग़ मगन है सबा के साथलगता हे साज़-बाज़ हुई है हवा के साथ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like